फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूरे दिन रही बादलों की आवाजाही, आज साफ रहेगा मौसम

विज्ञापन
जिला सचिवालय के पार्क में दोपहर के समय धूप सेंकते लोग। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। सोमवार को भी पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। हल्के से मध्यम बादल छाने से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

दिन में हवा की रफ्तार कम होने से अधिकतम तापमान सामान्य रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने मंगलवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। सोमवार को सुबह ही आसमान में बादल छाने के साथ पूरा दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। कई दिन बाद हवा की रफ्तार कम होकर पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही इससे अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई और सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। लोगों ने दिन में हवा कम होने से हल्के से मध्यम धूप का आनंद पार्क और घरों की छतों पर बैठकर लिया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को मौसम साफ रह सकता है इससे तापमान बढ़ेगा। इस समय हल्की ठंड और धूप गेहूं व सरसों की फसल के लिए फायदेमंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें