पानीपत। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा के बैनर तले क्लर्क ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज कर दिया है। महिला क्लर्क शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठ गईं। क्लर्क ने सरकार की अनदेखी पर रोष प्रकट किया है और वेतनवृद्धि की माग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतवनी दी है।
जिला प्रधान सतबीर शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को 18वें दिन भी उनकी हड़ताल जारी रही। विभिन्न विभागों के लगभग 550 लिपिकीय कर्मचारी सुबह जिला सचिवालय के सामने एलिवेटेड हाईवे के नीचे धरने पर बैठे। महिला कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगी। जिला प्रधान सतबीर शर्मा ने कहा कि कर्मचारी यूनियन और सरकार के साथ शुक्रवार को लंबी बैठक चली, लेकिन सरकार ने एसोसिएशन की मांग को लागू नहीं किया। उनकी वेतनमान 35,400 करने की मांग है। जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव अरविंद शर्मा, संदीप शर्मा, कृष्ण, भरत नांदल, राजेश राठी, पूजा, अंकिता, राजबाला मौजूद रही।