गांव खांडा खेड़ी के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके ट्रक पर क्लीनर का काम करने वाले युवक पर गाड़ी में से साढ़े 15 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेश निवासी गांव खांडा खेडी ने बताया कि वह जींद में ट्रांसपोर्ट का काम करता है और उसके पास दस गाड़ियां है।
संजय उसकी एक गाड़ी पर बतौर ड्राइवर दो साल से नौकरी कर रहा है। संजय ने अपने गांव के जितेंद्र उर्फ धोला बतौर हैल्पर गाड़ी पर करीब सात आठ महीने से रखा हुआ था। उनकी गाड़ी जींद से जबलपुर भैंस लेकर गई थी और वापस जबलपुर से चावल लोड करके 20 अगस्त को समालखा के लिये चला था। जबलपुर से डेयरी मालिक राजा सरदार निवासी जींद के कहने पर उसके ग्राहक अर्जुन यादव से भैंसों के 15 लाख रुपये ड्राइवर संजय गाड़ी में लेकर समालखा आया था। समालखा में प्लाट 33 में चावल खाली करने के दौरान क्लीनर जितेंद्र मौका पाकर गाड़ी के केबिन से बैग में रखे 15 लाख रुपये और गाड़ी का किराया 48 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।