फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ कराए नाले, निकाली गई सिल्ट पर ब्लॉकेज नहीं खुले

विज्ञापन
वार्ड नंबर 9 में गंदगी का निरीक्षण करने पहुंचे शहरी विधायक प्रमोद विज, साथ में निगम व जनस्वास्थ्य ? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर 9 के अमरभवन चौक एरिया के हालात का जायजा लेने के लिए सोमवार को शहरी विधायक प्रमोद विज नगर निगम की इंजीनियरिंग, सफाई शाखा और पब्लिक हेल्थ की सीवरेज विंग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर नाराजगी जताई। इसके बाद यहां के नाले को साफ कराकर सिल्ट निकाली गई। मशक्कत के बावजूद ब्लॉकेज नहीं खुल सके।
विज्ञापन

निगम और पब्लिक हेल्थ अमले के साथ पहुंचे विधायक को लोगों ने बताया कि सनौली रोड से जाने वाला ये रास्ता सबसे मुख्य रास्ता है। इससे रोजाना 25 से 30 हजार लोग गुजरते हैं, बावजूद इस पर हर समय गंदा पानी भरा रहता है। नाले और सीवर ब्लॉक हैं। लोगों का यहां से पैदल चलना तक दूभर हो चुका है। इससे परेशान लोग अपने मकान तक बेचकर जाना चाहते हैं।
इस पर निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से करीब 50 कर्मियों की टीम से नाले की सफाई करवाई। एक सुपर सकर मशीन लगाकर ब्लॉक नालों की सिल्ट निकाली। पंप लगाकर मेन सड़क पर भरे गंदे पानी को नाले में छोड़ा, लेकिन इसके बाद भी सीवरेज सिस्टम की ब्लॉकेज नहीं खुल सके। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे ब्लॉकेज खुलवाएं। एक्सईएन पब्लिक हेल्थ ने आश्वासन दिया कि वे अपने सुपर जेट सकर मशीनों से ब्लॉकेज खुलवाएंगे। लोगों को गंदे पानी की निकासी की समस्या को देखते हुए यहां एक आरसीसी नाला बनवाने के भी निर्देेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान निगम के एसई रमेश कुमार, एक्सईएन नवीन सहरावत, एक्सईएन प्रदीप कल्याण समेत सफाई शाखा के मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल, एसआई गुरमीत सिंह समेत जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजय शर्मा, एसडीओ हरविंद्र शर्मा समेत वार्ड पार्षद पति अशोक नारंग, बाजार प्रधान सुनील चावला तक मौजूद रहे।
सफाई नहीं की जाती तो देते धरना
लोगों की समस्या को देखते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद सोमवार सुबह निगम, पब्लिक हेल्थ और शहरी विधायक प्रमोद विज ने मौके का निरीक्षण किया और नाले की सफाई करवाई। इस दौरान एक तरफ आरीसी का नाला बनाने, निगम से लगातार नालों की सफाई करवाने और पब्लिक हेल्थ से सीवरेज लाइन खुलवाने के लिए कहा गया है। अगर आज सफाई न होती तो वार्ड के लोगों के साथ धरना देना तय था। -मीनाक्षी नारंग, पार्षद, वार्ड नंबर 9
10 से 15 दिन में करवा देंगे सफाई
मौके का निरीक्षण किया गया है। यहां जनस्वास्थ्य विभाग की जो लाइन है, इसकी सफाई करवा दी जाएगी। इसके लिए विभाग सुपर सकर मशीन का प्रयोग करेगा। इस काम में दस से पंद्रह दिन का समय लग सकता है। -संजय शर्मा, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ, पानीपत।
बनाएंगे आरसीसी का नाला
मौके का निरीक्षण किया गया। हालात काफी खराब मिले। निगम के अधीन जो नाले हैं उनकी सफाई करवाई गई है। मौके को देखकर एक तरफ आरसीसी का नाला बनाया जाएगा। इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। -रमेश कुमार, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
निगम व पब्लिक हेल्थ को दिए निर्देश
मौके का दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। इसके बाद निगम को नालों की सफाई और पब्लिक हेल्थ की ब्लॉक सीवर लाइन खोलने के निर्देश दिए गए हैं। -प्रमोद विज, शहरी विधायक, पानीपत।
विज्ञापन

इनसेट और है....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें