फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीबीएसई स्कूल में नौवीं के छात्र को छह छात्रों ने उठाकर पटका, बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के एक बड़े सीबीएसई स्कूल में नौवीं कक्षा के एक छात्र के साथ छह छात्रों ने मारपीट कर दी। यही नहीं उसे उठाकर नीचे पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। चांदनी बाग थाने की पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-11 निवासी पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा एक निजी स्कूल की नौवीं कक्षा का छात्र है। सात जुलाई को स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान छह से आठ बच्चों ने उसके बेटे को चारों तरफ से घेरकर पीटा और फिर उठाकर नीचे पटक दिया। इससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर बेटा डरा हुआ था। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं दी। उल्टा उन्हें बेटे को चक्कर आने की बात कहकर घर भेज दिया। वह सूचना पाकर स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधक से बातचीत करने का प्रयास किया, मगर प्रबंधन ने उनका कोई सहयोग नहीं किया। बेटे को दो घंटे स्कूल में रखा, लेकिन उसे कोई प्राथमिक उपचार भी नहीं दिया गया। उनके मांगने पर भी सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई। चांदनी बाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें