फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान भवन की चौधर पर संघर्ष, जमकर चली लाठियां, 20 घायल

विज्ञापन
सूरजभान रावल कुर्सी उठाकर मारने का प्रयास करते हुए
विज्ञापन
पानीपत। किसान भवन की चौधर के लिए छह माह से चली आ रही जुबानी जंग मंगलवार को संघर्ष में बदल गई। भारतीय किसान यूनियन किसान भवन के पूर्व प्रधान सोनू मालपुरिया और नवनियुक्त प्रधान सूरजभान रावल गुट में किसान भवन में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों गुटों के 20 किसान घायल हो गए।
विज्ञापन

इसमें एक किसान की हालात गंभीर है। सोनू मालपुरिया पर भी लाठी भांजी गई। उन्होंने बमुश्किल भागकर जान बचाई। कई किसानों को निजी अस्पताल में भी दाखिल कराया है। सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किसान भवन को छावनी में तबदील कर दिया। फिलहाल किसान भवन को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पूर्व प्रधान सोनू मालपुरिया को हिरासत में ले लिया है और उनके गुट की एक गाड़ी को भी कब्जे में लिया।
मामला मंगलवार बाद दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे का है। भारतीय किसान यूनियन किसान भवन के नवनियुक्त प्रधान सूरजभान रावल ने किसान भवन में हवन किया और बैठक शुरू की। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा हो रही थी। इसी समय पूर्व प्रधान सोनू मालपुरिया 30-40 लोगों को साथ लेकर भवन में पहुंचे। उन्होंने प्रधान के चुनाव पर हाईकोर्ट स्टे का ऑर्डर दिखाया।
विज्ञापन

सोनू मालपुरिया ने दावा किया कि जगपाल रावल को जिला प्रधान बनाया है। इसके बाद किसानों में तकरार शुरू हो गई। सोनू मालपुरिया गुट के रामनिवास गोयला कलां ने सूरजभान गुट के बलजीत को धक्का दिया। आरोप है कि इसका विरोध किया तो सोनू मालपुरिया गुट के लोगों ने पिस्तौल निकाल ली। उन्हें गोली मारने की कोशिश की। वे सब डंडों से लेस थे। उन्होंने बुजुर्गों पर हमला कर दिया। सूरजभान गुट ने अपरे और किसानों के बचाव में उनसे डंडे छीनकर भवन से बाहर निकाल दिया।
इस दौरान कई बुजुर्ग किसानों को पीटा गया। आरोप है कि डंडे पड़ने लगे तो सोनू मालपुरिया गुट गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सूरजभान गुट ने सोनू मालपुरिया, जगपाल रावल, रामनिवास गोयला कलां, जोगेंद्र, विनोद, जसबीर, नफे सिंह नौल्था, पांडे और काला कवी पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। हमले में नीरज गोयला खेड़ा, राजबीर, चूहड़ सिंह, हरेंद्र राणा, सतनारायण, राजू, सोनू, बलजीत, रामनिवास, राजबीर सिंह और राममेहर समेत कई किसानों को चोट आई हैं।
पूर्व प्रधान सोनू मालपुरिया गुट का कहना है कि चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जगपाल ही प्रधान रहेंगे। वे हाईकोर्ट ऑर्डर लेकर मॉडल टाउन थाना में गए थे। यहां रिसीविंग कराकर किसान भवन आए। उन्होंने किसान भवन पहुंचकर पत्र दिखाया। सूरजभान गुट ने उनके बुजुर्गों पर डंडों से हमला कर दिया। इसमें जगपाल, राजेंद्र आट्टा,रामनिवास को काफी चोटें आई हैं। रामनिवास के सिर में 33 टांके आए। उनकी हालत गंभीर है। उल्टा पुलिस ने सोनू मालपुरिया को ही हिरासत में लेकर नाइंसाफी की है।

भारतीय किसान यूनियन किसान भवन के पूर्व प्रधान सोनू मालपुरिया का अप्रैल में कार्यकाल पूरा हो गया था। उन्होंने पंचायत में कार्यकाल बढ़ाकर पांच साल कर लिया था। किसानों ने अप्रैल में सर्वसम्मति से कुराड़ गांव के पिंकू देशवाल को यूनियन का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। सोनू मालपुरिया ने उसके प्रधान चुने जाने का विरोध किया और उन्होंने अगस्त में बापौली में पंचायत बुलाकर अपने गुट के जगपाल रावल को प्रधान नियुक्त कर दिया। इसका पिंकू देशवाल ने विरोध किया। सितंबर में पिंकू ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रधानी सूरजभान रावल को सौंप दी, लेकिन सोनू मालपुरिया गुट उन्हें प्रधान मानने को तैयार नहीं था। सोनू मालपुरिया गुट जगमाल रावल को प्रधान बता रहा था। सूरजभान खुद को प्रधान बता रहे थे। इस विवाद को शांत करने के लिए प्रशासन ने 11 सदस्यीय कमेटी बनाकर नए सिरे से चुनाव कराने का फैसला लिया था। बापौली गांव के सरकारी स्कूल में रविवार को चुनाव के लिए पंचायत बुलाई थी। यहां बहुमत के समर्थन पर सूरजभान को प्रधान चुरा था। सोनू मालपुरिया गुट इससे पहले ही इस चुनाव के खिलाफ हाईकोर्ट में जा चुका था। वह चुनाव को गलत करार दे रहे थे।
किसान भवन में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। किसानों से पूछताछ जारी है। इस झगड़े के जिम्मेदारों का पता लगाया जा रहा है। जांच में दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

रेखा देवी, प्रभारी, थाना पुलिस मॉडल टाउन।

सूरजभान रावल कुर्सी उठाकर मारने का प्रयास करते हुए

सूरजभान रावल कुर्सी उठाकर मारने का प्रयास करते हुए

सूरजभान रावल कुर्सी उठाकर मारने का प्रयास करते हुए

सूरजभान रावल कुर्सी उठाकर मारने का प्रयास करते हुए

सूरजभान रावल कुर्सी उठाकर मारने का प्रयास करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें