फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वार्ड में विकास का दावा, धरातल पर आज भी जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड-22 में विकास कार्यों के दावे को बहुत किए गए। इन सबके बीच धरातल पर आज भी विकास कार्यों की जरूरत महसूस हो रही है। वार्ड की शहर के हिस्से की कई कॉलोनियों की गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए है। वहीं, बाहर की कॉलोनियों में पानी निकासी की समस्या गंभीर बनी हुई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कॉलोनियों में समय पर सफाई न होने से कॉलोनियों में गंदगी का आलम बना हुआ है। कई जगह वार्ड की कॉलोनियों में पार्क का निर्माण किया गया है। जिसमें समय रहते ध्यान न देने से पार्क खस्ताहाल हो चुके हैं।
विज्ञापन

वार्ड 22 के अंतर्गत कच्चा कैंप, बत्तरा कॉलोनी, दत्ता कॉलोनी, ज्योति कॉलोनी व विर्क कॉलोनी आती हैं। यहां 18960 मतदाता हैं। इनमें 10103 पुरुष और 8855 महिला मतदाता हैं। निगम चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान चारों तरफ राजनीतिक चर्चाएं छिड़ी हुई हैं। निवर्तमान पार्षद चंचल डावर ने भाजपा से टिकट लेने का प्रयास किया था लेकिन उन्होंने टिकट न मिल पाने पर निर्दलीय ताल ठाेक दी।
फोटो कोट्स
बत्तरा कॉलोनी निवासी वीरेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि पिछले पांच सालों में वार्ड में कुछ विकास कार्य हुए हैं। कई जगह ट्यूबवेल लगवाए और गलियों का निर्माण कराया गया। कई धर्मशाला बनने पर लोगों को सामूहिक कार्य करने में सुविधा मिली है। कई जगह आज भी टूटी गलियों के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसके साथ नाली और सीवर भी ओवरफ्लो रहता है।
विज्ञापन

फोटो कोट्स
बतरा कॉलोनी के चरणजीत सिंह ने बताया कि पार्षद ने शुरुआती दौर में लोगों के लिए काफी काम किए। जिसका कुछ लोगों को लाभ मिला भी है लेकिन कई जगह वर्तमान में भी लोगों को मुलभूत सुविधाएं भी प्रदान नहीं की जा रही है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बतरा कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने पर लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
फोटो कोट्स
बतरा कॉलोनी के ओमप्रकाश ने बताया कि कॉलोनी में एक पार्क बनाया था। यह अब अनदेखी का शिकार हो गया है। लोगों को सैर करने को भी जगह नहीं मिल पा रही है।कई जगह पेयजल जैसी समस्या आ रही है। साथ ही गंदगी फैलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। समय पर सफाई नहीं हो पा रही है।
वर्जन
वार्ड-22 की निवर्तमान पार्षद चंचल डावर ने बताया कि पिछले पांच सालों में लोगों की भलाई के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। जिसका लाभ जनता को दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए। वार्ड की कॉलोनियों में धर्मशाला से लेकर पार्क व गलियों के निर्माण कराए हैं। जिससे लोगोंं को सुख-सुविधा मिली हैं। पार्क में लोगोंं के सैर करने से शरीर में तंदुरूस्ती बनाए रखने के लिए व्यायाम उपकरणों को लगाया है। जिससे लोग अच्छा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें