फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम ने लगाई लोक अदालत, तीन को करवाया रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को जिला जेल में कैदियों के लिए एक मासिक विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया। ये अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम अमित शर्मा ने लगाई। इसमें सीजेएम ने कैदियों की समस्याओं को सुना और जेल अधीक्षक से उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस लोक अदालत में 17 मामले रखे गए, जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इसके अलावा तीन आरोपियों को हिरासत से रिहा करने के निर्देश दिए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित शर्मा ने बताया कि ये लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डीएलएसए मनीषा बतरा के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी। इस मौके पर जिला जेल अधीक्षक देवी दयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें