फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी विधायक के वार्ड में समस्याओं को अंबार, पीने के पानी की बड़ी समस्या

Wed, 22 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। शहरी विधायक के वार्ड में समस्याओं को अंबार है। वार्ड नौ में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। यहां पर कभी भी पानी समय के अनुसार नहीं दिया जाता। वार्ड नौ के निवासी कई बार विधायक रोहिता रेवड़ी से पीने के पानी की सुविधा समय पर देने के लिए गुहार लगा चुके हैं। कई बार वार्ड निवासियों ने चौक में खाली बाल्टियां लेकर रोष प्रदर्शन तक किया है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
शहरी विधायक वार्ड नौ से नगर निगम की पार्षद चुनी गई थीं। वार्ड के लोगों ने महिला होने के कारण पानी की समस्या का समाधान हो जाने की आस की। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस दौरान नगर निगम पार्षद रोहिता रेवड़ी ने पार्षद पद से इस्तीफा देकर पानीपत की शहरी विधायक के लिए नामांकन भरा और जीत गईं। विधायक बनने के बाद भी वार्ड में पानी की समस्या दूर नहीं हुई। हाल ही में भाजपा की ही सविता रामदेव को चुनाव आयोजित कर वार्ड की पार्षद बनाया गया। वार्ड निवासियों का कहना है कि सविता रामदेव ने एक बार भी वार्ड में आकर लोगों की समस्याएं नहीं देखीं। जब वार्ड वासी उनके पास जाते हैं तो आश्वासन देकर भेज देती हैं।
विज्ञापन

फोटो कोट्स
वार्ड निवासी जोंगिद्र कुमार ने बताया कि वार्ड में स्वच्छ पानी पीने के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। पार्षद बनने से पहले सभी वादे करते हैं कि आप लोगों की सभी समस्याएं हल कर देंगे। बनने के बाद कुछ वादे ठंडे बस्ते में चले जाते है।
फोटो कोट्स
वार्ड निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वार्ड में बीच रास्ते में खंबे खड़े हैं। ये आज तक नहीं हटे हैं। इसकी वजह से मुख्य सड़क से हर समय जाम की समस्या बनी हुई है। दूसरी ओर बिजली के तार भी जर्जर हो गए हैं।
फोटो कोट्स
वार्ड निवासी सचिन कुमार कोचर ने बताया कि वार्ड की गलियों में कूड़ा कई दिनों तक पड़ा रहता है। निगम कर्मचारी सफाई करने के दौरान अधकचरा काम कर लौट जाते है। इससे गंदगी के ढेर ऐसे के ऐस ही पड़े रहते हैं।
फोटो कोट्स
वार्ड निवासी अशरफ ने बताया कि वार्ड से पार्षद और विधायक दोनों होने के बाद भी समस्याएं जस की तस हैं। इनका समाधान नहीं हुआ। वार्ड में पीने लायक पानी नहीं मिल रहा है। इससे आए दिन कोई न कोई बीमार पड़ रहा है।
फोटो कोट्स
वार्ड निवासी जोगिंद्र सिंह मुखीजा ने बताया कि वार्ड में सीवर की समस्या है। नालियां हर समय गंदगी से भरी रहती हैं। वार्ड वासी संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिल चुके है। सविता रामदेव वार्ड में आती ही नहीं हैं।
फोटो कोट्स
वार्ड निवासी धर्मपाल ने बताया कि वार्ड में पानी समस्या है। पीने के पानी की पाइप लाइन नालियों से गुजर रही है। इस कारण घरों में नालियों का पानी आ जाता है। पार्षद हर बार केवल आश्वासन ही देते हैं।
फोटो कोट्स
वार्ड निवासी गगन ने बताया कि वार्ड कहने को तो विधायक का है, लेकिन गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। कूड़ा उठाने वाले 15 दिन में एक बार आते हैं। वह भी बाहरी सड़क की सफाई करते हैं। अंदर गलियों में नहीं आते।
विज्ञापन

वर्जन
वार्ड में पानी की समस्या है। मुझे पता लगा है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को फोन कर सूचित किया जा चुका है। पानी की समस्या का हल जल्द ही करवा दिया जाएगा। बीच रास्ते में खड़े बिजली के खंबा भी हटवा दिया जाएगा।
सविता रामदेव, पार्षद, वार्ड नंबर नौ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें