फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर परिषद की कार्रवाई, 50 साल पुराना कब्जा हटा गली कराई मुक्त

विज्ञापन
समालखा इंडस्ट्रीज एरिया में अवैध कब्जे हटाने पहुंची जेसीबी।
विज्ञापन
समालखा। समालखा इंडस्ट्रीज एरिया में नई अनाज मंडी गेट नंबर-2 तक जाने वाली करीब 16 फीट चौड़ी गली को मंगलवार को नगर परिषद ने अवैध कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पीडब्ल्यूडी के एसडीओ की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ की गई। इस दौरान जेसीबी मशीन से दो दीवारें और एक शौचालय गिराया गया। नगर परिषद के जेई और पटवारी भी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराया। जानकारी के अनुसार करीब 50 वर्षों से गली पर अवैध कब्जा था। नगर परिषद सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच में कब्जा पाया गया था। इसके बाद जिला उपायुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें