फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कारोबारी पर गंडासी से जानलेवा हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विकास नगर में वेस्ट कारोबारी मनीष पर गंडासी से हमला करने के तीसरे आरोपी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-1 की टीम ने सोमवार शाम को आरोपी को विकास नगर से ही गिरफ्तार किया। सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि तीन मार्च को विकास नगर में तीन-चार युवकों ने मिलकर कारोबारी मनीष पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने गंडासी से वार किए थे। जिसकी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार शाम को पुलिस ने तीसरे आरोपी साहिल निवासी विकास नगर को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें