फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कांवड़ियों की सेवा में जुटे शहरवासी, 200 शिविरों की शुरुआत

विज्ञापन
जीटी रोड से होकर अपने गंतव्य को जाते कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
- सनौली यमुना पुल से पानीपत तक लगाए शिविर, दी जा रहीं कई सुविधाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरिद्वार से आ रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए शहर ही नहीं गांव के लोग भी आगे आ गए हैं। सनौली यमुना पुल से पानीपत तक और फिर इससे इसके हर सड़क पर कांवड़ सेवा शिविर शुरू हो गए हैं। हर साल करीब 300 शिविर लगाए जाते हैं। इनमें से 200 शिविर शुरू हो चुके हैं। 100 शिविर अगले दो या तीन दिन में शुरू किए जाएंगे। बच्चे, युवा सहित बड़े बुजुर्ग भी कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। शिविरों में स्नान, रहन-सहन, खान-पान, दवा सहित अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं ।
सनौली चतुर्भुज गोशाला में 15वां कांवड़ शिविर शिव गंगा सेवा समिति समालखा व कांवड़ सेवा के लिए गोशाला सनौली संचालक राकेश गुप्ता व कांवड़ सेवा में समालखा कांवड़ सेवा संघ से लाला बिश्मबर दयाल गर्ग ने लगाया है। गोशाला सनौली में विशाल भंडारे में सेवा दे रहे हैं। भंडारे का शुभारंभ लाला बिश्मबर दयाल गर्ग, पूर्व ब्लाॅक समिति चेयरमैन व पूर्व सरपंच प्र‎मुख समाजसेवी राकेश गुप्ता, राजेश, रामकिसन, शिव चरण सिंगला, हरबंस गोयल, गौरव गर्ग, मित्रू, संजय गर्ग, श्यामलाल गर्ग, पंकज गोयल, सुनील त्यागी, रमेश त्यागी, कर्ण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंध रोड दत्ता कॉलोनी के बाहर स्थानीय लोगों ने शिविर का भूमि पूजन किया। डॉ. सतीश कुमार, विनोद खर्ब और डॉ. चांद दलाल ने बताया कि शिविर में मंगलवार को सेवा कार्य शुरू कर दी है। बुधवार सुबह हवन किया जाएगा। यहां नियमित रूप से कांवड़ियों की सेवा की जाएगी। शिवरात्रि पर भंडारा लगाया जाएगा। समाजसेवी सेवाभाव के साथ देशी घी के भंडारे लगा रहे हैं। वहीं यमुना में स्नान कर पूजा अर्चना कर रहे कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए दोनों प्र‎देशों के पुलिस और प्र‎शासन तैनात हैं। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि को लेकर नदी किनारे बांस लगाए हैं। ताकि स्नान करने वाले गहरे पानी में ना जा सके। कांवड़ियों के आने पर सनौली रोड सड़क जयकारों से गूंज उठी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें