पानीपत। आर्य स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ का हवलदार बेहोश होकर गिर गया। उसको पुलिस के जवानों ने जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां उसको दाखिल किया गया। डॉक्टरों के अनुसार हवलदार लंबी ड्यूटी के कारण डी हाइड्रेशन का शिकार हो गया था। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
सीआईएसएफ के हवलदार सुनील कोहले ने बताया कि वह महाराष्ट्र के जलगांव जिले का रहने वाला है। वह चुनाव ड्यूटी में पानीपत आया था। उनकी आठ आठ घंटे की केंद्रों पर ड्यूटी लगाई गई थी। उनको केंद्र पर रात सुबह लगभग चार बजे तैनात कर दिया गया था। उसने लगभग 11 बजे अचानक चक्कर आए और वह गिर गया। साथियों ने उसको यहां दाखिल कराया है।