पानीपत। नलवा कॉलोनी निवासी ई- रिक्शा चालक की हत्या के मामले की जांच सीआईए वन को सौंपी गई है। सीआईए वन की टीमें रिसालू रोड पर दुकानों व फैक्ट्रियों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मृतक रवीन चौधरी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उसकी कॉल डिटेल से हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सकता है।
वह बुधवार रात को अपने दोस्त के साथ था। पुलिस उस दोस्त के बारे में जानकारी जुटा रही है। रवीन के दोस्त के बारे में उसकी पत्नी व पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द हत्यारोपी को गिरफ्तार कर सकती है। बिहार के खगड़िया जिले की कन्हैया चौक निवासी रवीन (42) ई-रिक्शा चलाता था। संवाद