चुलकाना धाम में श्याम बाबा को निमंत्रण देने के बाद प्रांगण में चर्चा करते श्री श्याम लाडले मित्
वृंदावन के संतों के सान्निध्य और मंत्री-विधायकों की मौजूदगी में सजेगा बाबा श्याम का दरबार
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। श्री श्याम लाडले मित्र मंडल पानीपत के तत्वावधान में चतुर्थ भव्य पैदल निशान यात्रा का आयोजन 15 नवंबर रविवार को किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति के सदस्यों ने हाल ही में चुलकाना धाम पहुंचकर बाबा श्याम को प्रथम निमंत्रण अर्पित किया है।समिति के प्रधान विकास शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक माह में बाबा श्याम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, मेयर कोमल सैनी, जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, समाजसेवी अतुल मित्तल, नितेश मित्तल, विजय जैन और गोपाल तायल विशेष रूप से शिरकत करेंगे। यात्रा में शहरभर के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यात्रा के दौरान सभी श्याम भक्त हाथों में सतरंगी निशान लेकर नाचते-गाते हुए चुलकाना धाम पहुंचेंगे। यात्रा में विशेष रूप से सुसज्जित रथ पर बाबा श्याम विराजमान होंगे, जिनके साथ सभी भक्त पैदल चलेंगे।
यह यात्रा श्री धाम वृंदावन से महाराज ज्ञानानंद के आशीर्वाद से आरंभ होगी। वहीं, चुलकाना धाम से पुजारी देवेंद्र बाबा के रथ की सेवा में शामिल होंगे और सभी भक्तों को बाबा श्याम का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करेंगे। समिति के उपप्रधान तरुण बतरा ने बताया कि यात्रा में शामिल सभी श्याम प्रेमियों को छप्पन भोग का प्रसाद दिया जाएगा तथा सभी का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर गगन शर्मा, सुरेंद्र पाहुजा, मोहित कंसल, हर्ष बंसल, विजय कुमार, प्रेम सोमनाथ, प्रमोद कुमार, आर्यन सलूजा, हिमांशु और गौरव टिंकू मौजूद रहे।
6