फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी से बच्चे का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव स्थित एक फैक्टरी से सवा दो साल के बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। बच्चा दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे लापता हुआ था। डीएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की टीम ने बच्चे को करीब साढ़े सात घंटे में तलाश किया।
विज्ञापन

बच्चा सीसीटीवी में फैक्टरी में आता हुआ नजर आया लेकिन बाहर निकलता हुआ दिखाई नहीं दिया। उसका शव रात को फैक्टरी में चादरों के बीच मिला है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। उग्राखेड़ी की पूजा ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के भरपुरा गांव की है। वह अपने पति कर्ण सिंह और दो बच्चों के साथ उग्राखेड़ी में किराये के कमरे में रहती है। वह पांच महीने से उग्राखेड़ी रोड स्थित एक कंपनी में काम कर रही है। उसके पति पास स्थित दूसरी फैक्ट्री में काम करते हैं।
वह रविवार को सवा दो महीने के बेटे अभी के साथ रविवार सुबह करीब नौ बजे फैक्टरी में आई थी। अभी के खेलते समय कपड़े खराब हो गए थे। उसके पति उसे अपने साथ कमरे पर ले गए। अभी दोपहर करीब एक बजे उसके पास फैक्टरी में आ गया। उसने कुछ देर बाद दोपहर का खाना खाने घर जाते समय अभी को देखा तो वह नहीं मिला।
विज्ञापन

उसने कई जगह तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। उसने फैक्टरी मालिक मनीष अरोड़ा को इसकी सूचना दी। वे सब बच्चे की तलाश करने लगे और पुलिस को सूचना दी।
डीएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस पहुंची ः थाना चांदनी बाग और सेक्टर-29 औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके कुछ देर बाद डीएसपी सुरेश सैनी और सीआईए के तीनों थानों की टीम पहुंची।
पुलिस ने फैक्टरी के साथ आसपास गली में लगे सीसीटीवी को भी देखा। पुलिस को बच्चा फैक्टरी में आते हुए नजर आया। इसके बाद कारीगरों से पूछताछ की। बच्चा को देर रात करीब नौ बजे चादरों की गांठ के बीच से बरामद किया गया । उसको जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें