फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कल, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों का रुझान विज्ञान विषय के प्रति बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार 12 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में होगा। इसमें खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक मॉडल को केवल एक छात्र द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देशानुुसार जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से किया जाएगा। पहले सुबह 9 से 10 बजे तक पंजीकरण होगा जिसके बाद खंड स्तर पर विजेता टीमें जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगी। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को दिए गए विषय के मॉडल प्रस्तुत करने होंगे।



इन विषयों पर प्रस्तुत किए जाएंगे मॉडल
मुख्य विषय- टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी
उप-विषय- 1. खाद्य स्वास्थ्य और स्वच्छता, 2. परिवहन और संचार, 3. प्राकृतिक खेती, 4. आपदा प्रबंधन, 5. गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच, 6. अपशिष्ट प्रबंधन तथा 7. संसाधन प्रबंधन।
विज्ञापन







जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 12 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रत्येक खंड से टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला स्तर पर अव्वल रहने वाली टीमों का चयन राज्य स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें