फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाल महोत्सव में सोलो डांस व फैंसी ड्रेस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते ऋतु राठी। स्रोत : बाल भवन
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बच्चों को किया प्रेरित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बाल भवन में बाल दिवस पर आयोजित बाल महोत्सव में शुक्रवार को विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने सोलो डांस, क्लासिकल सोलो डांस, सोलो सॉन्ग, फैंसी ड्रेस और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सोलो व क्लासिकल डांस में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं सोलो सॉन्ग में नन्हें गायकों की मधुर आवाज ने समां बांधा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में विभिन्न संदेशप्रद चरित्रों के रूप में नजर आए। वहीं, पोस्टर मेकिंग के जरिए बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता को उकेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने कहा कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है। बाल भवन में जारी इस बाल महोत्सव की श्रृंखला का शनिवार को समापन किया जाएगा।
8-9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें