पानीपत। गांव दिवाना में खेत में खेलते वक्त ढाई साल की मासूम बच्ची की होद में डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त पिता फैक्ट्री व मां अपने घर में काम कर रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम है।
राकेश निवासी बदायूं, यूपी दीवाना गांव में दीकप नाथ के खेत में बने फार्म पर रहता था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था।
उसकी पत्नी गृहणी है। बताया जा रहा है कि राकेश फैक्ट्री में चला गया और उसकी पत्नी घर के दैनिक कार्य कर रही थी। इसी दौरान उसकी बेटी कोमल पानी के हौद में गिर गई। उसकी मां ने उसको तलाश किया तो वह हौद में मिली। परिवार के लोग उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की सूचना पर थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची।
गांव दिवाना में बच्ची खेलते समय हौद में गिर गई थी। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जसपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनी बाग पुलिस