फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुख्य सचिव ने समाधान शिविरों की जानी प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर में लगाए जा रहे समाधान शिविरों की प्रगति को लेकर उपायुक्तों, मंडल आयुक्तों से संवाद किया और शिविरों की प्रगति पर समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्तों से पूछा कि ये समाधान शिविर जनता के लिए कितने कारगर साबित हो रहे हैं। लोग किस तरह की समस्याओं को लेकर शिविरों में पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का निदान प्रतिशत क्या है। इन समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों की क्या प्रतिक्रिया नजर आ रही है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिस उद्देश्य को लेकर ये समाधान शिविर प्रारंभ किए गए थे हम उस उद्देश्य को अति शीघ्रता से 85 प्रतिशत तक हल कर पाने की दिशा में तीव्रता गति आगे बढ़ रहे हैं। शिविर में पहले आम जन क्रीड से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचते थे लेकिन कुछ दिनों लोगों ने आम रोजमर्रा की समस्याओं को भी शिविर में लाना प्रारंभ कर दिया है। अब लोग कृषि क्षेत्र, नली गलियां की समस्याओं को भी शिविर में लेकर पहुंच रहे हैं। समस्याओं के समाधान होने पर शिकायतकर्ताओं को फूलों की मालाएं पहनाकर उनका सत्कार भी किया जाता है।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर शिकायतकर्ताओं को रोजाना विभिन्न किस्मों के पौधे भी वितरित किए जाते है। रोजाना एक शिविर में 400 के करीब शिकायतकर्ता पहुंचते हैं। समस्याओं का समाधान होने पर साथ में पौधे लेकर भी जाते हैं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ कंचन दत्ता व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें