पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को साथ लेकर मंगलवार को शहर में बिकने वाले स्वास्थ्य उत्पाद की गुणवत्ता की जांच के लिए दो दुकानों पर दबिश की। टीम ने यहां से नमूने भर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, संयुक्त जांच टीम ने इन दुकानों पर खरीद फरोख्त संबंधित दस्तावेज न मिलने पर आयकर विभाग से कार्रवाई की अनुशंसा भी की है।
टीम सबसे पहले मॉडल टाउन स्थित आहूजा स्वीट्स के नजदीक दुकान नंबर 12 केटू प्रोटीन पर पहुंची। यहां दुकानदार विकास निवासी नारा मिला। गांव नारा निवासी कपिल निवासी नारा इन स्वास्थ्य उत्पादों को बेचते मिला। दुकान से मल्टी विटामिन की 12 बोतल , लाब्राडा मास्क मास गेवर-1, मास्क टेकवहे प्राॅटीन -1 व गेनसाइज जेम के 8 डिब्बे मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. जोगिंद्र सिंह ने इन स्वास्थ्य उत्पादों की गुणवता जांचने के लिए एक–एक सैंपल लिया। जिनको जांच के लिए करनाल लैब में भिजवाया। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
इसके बाद टीम ने असंध रोड पर लाल बत्ती चौक के पास सुपर स्ट्रेंथ प्रोटीन की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रहलाद काॅलोनी निवासी रविंद्र कुमार मिला। यहां टेस्ट्रोल गोल्ड-5 प्लास्टिक डिब्बी, ओमेगा-3 फिश ऑयल-8 प्लास्टिक डिब्बी दुकान में मिले। दुकान मालिक इनकी खरीद और बिक्री से संबंधित कोई बिल पेश नहीं कर सका। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. जोगिंद्र सिंह द्वारा स्वास्थ्य उत्पाद की गुणवत्ता जांचने के लिए एक-एक सैंपल लिया। टीम ने सैंपलों की गुणवत्ता की जांच के लिए करनाल लैब भिजवाया। जिनकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल के निरीक्षक बली राम, ईएचसी प्रवीन कुमार, समेत खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डाॅ. जोगेंद्र सिह शामिल रहे।