पानीपत। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे इसराना में होंगे। वे यहां पर कांग्रेसी नेता खुशीराम जागलान के पुत्र दीपक की शादी में शिरकत करेंगे।
डीसी समीर पाल सरो ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह दोपहर बाद तीन बजे इसराना में पहुंचेंगे। यहां पर कांग्रेसी नेता खुशीराम जागलान के पुत्र दीपक के विवाह कार्यक्रम में आशीर्वाद देंगे। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली है।