फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का पानीपत एक दिनी दरबार 21 को, लेंगे रिपोर्ट

Sun, 16 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal khattar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दो दिन के सरकारी दौरे पर 21 को आएंगे। वें यहां दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों के साथ मीटिंग कर विकास कार्यों की रिपोर्ट लेंगे। मुख्यमंत्री के प्रदेश के कई जिलों में अगले दो माह के संभावित कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। सिरसा में इस तरह का कार्यक्रम आठ अप्रैल को हो चुका है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में जनसभा कर स्थानीय समस्याओं के निदान को लेकर घोषणाएं कीं। प्रदेश के साथ लगते उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब प्रदेश में भी उसी गति से काम करने की तैयारी है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर रात्रि ठहराव और दरबार लगाने का कार्यक्रम तय किया है। सीएम का अप्रैल और मई में सात जिलों में कार्यक्रम तय किया गया है।
यहां पर इस दिन है संभावित दौरा
जिला    तारीख
पानीपत    21 व 22 अप्रैल
पलवल    29 व 30 अप्रैल
जींद    06 व 07 मई
पंचकूला    13 व 14 मई
भिवानी    20 व 21 मई
कैथल    27 व 28 मई
वर्जन
मुख्यमंत्री का दो दिन और एक रात का कार्यक्रम मिला है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में मुख्यमंत्री की घोषणाओं का प्रगति कार्य तेजी के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रशखर खरे, डीसी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें