फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहाए-खाए से आज छठ महापर्व शुरू, पूर्वांचल समाज में उत्साह

Sat, 25 Oct 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए एनएफएल के पास की जा रही तैयारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पूर्वांचल समाज का लोकप्रिय छठ महापर्व शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। 28 अक्तूबर को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इसका समापन होगा। शहर में थर्मल और एनएफएल रजवाहे, ड्रेन नंबर-दो समेत सात जगह छठ महापर्व मनाया जाएगा। घाटों पर लगभग साफ-सफाई का पुरा चुका है। अब घाटों को सजाया जाएगा। महिलाओं ने नहाय-खाय के लिए घरों में साफ-सफाई शुरू कर दी है।
छठ महापर्व के लिए घाटों की सफाई लगभग पूरी हो चुकी है। शनिवार को घाटों को सजाया जाएगा। इसके साथ नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का शुभारंभ होगा। इस दिन साधा भोजन दाल, चावल और लौकी की सब्जी का ही सेवन किया जाएगा। घर के सभी बर्तन-कपड़े धोए जाएंगे और घर की साफ-सफाई की जाएगी। शाम को सात्विक भोजन ही खाया जाएगा। रविवार 26 को खरना किया जाएगा। खरना के दिन व्रतधारी पूरा दिन व्रत कर शाम को खीर और पूरी का ही सेवन करेंगे और निर्जला 36 घंटे के व्रत का संकल्प धारण किया जाएगा। 27 अक्तूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जो निर्जला व्रत रखा जाएगा। अगली सुबह 28 को सदयगामी सूर्य केा अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाबरपुर ड्रेन-दो पर नया घाट बनने से लोगों को भीड़ से मिलेगी राहत-

पूर्वांचल महासंघ पानीपत के कोषाध्यक्ष कुमार चंदन ने बताया कि बाबरपुर ड्रेन-दो देशबंधु गुप्ता कॉलेज के सामने नया घाट बनाया गया है। इससे अर्घ्य देने के लिए घाटों पर लगने वाली भीड़ से लोगों को राहत मिलेगी। इससे अन्य घाटों पर होने वाली भीड़ थोड़ी कम होगी और लोग अच्छे से अपना सूर्य अर्घ्य दे पाएंगे। इसके साथ थर्मल और एनएफएल रजवाहे पर महापर्व मनाया जाएगा। घाट की साफ-सफाई हो चुकी है। शनिवार को घाट को सजाया जाएगा।

छठ पूजा के लिए एनएफएल के पास की जा रही तैयारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें