महात्मा गांधी बस्ती में कच्ची पड़ी गलियां। संवाद
- फोटो : 1
सनौली। छाजपुर कलां गांव में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त के प्लॉट तो करीब 15 साल पहले मिल चुके है। लेकिन मुलभूत सुविधाओं का अभी तक बस्ती में कमी बनी हुई है। कच्ची गलियां, पीने के पानी तक की समस्या होने के चलते बस्तीवासियों ने खंड प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए मुलभूत सुविधा देने की मांग की है। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त के 100 गज के प्लॉट मिले तो कई वर्ष बीत चुके है, लेकिन बस्ती में अभी तक सुविधाएं नहीं हैं, जिसके चलते लोगों में रोष बना हुआ है। बस्ती के लोगों के मांग की है कि उन्हें बिजली, पानी और बिजली की सुविधा दी जाए।
बस्तीवासी राजपाल, सुरेंद्र, बलवान, मुकेश, जितेंद्र, संतरा, रोशनी, कविता और सुमन ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत छाजपुर कलां गांव में उन्हें नि:शुल्क प्लॉट वितरित किए गए है लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी उन्हें मुलभूत सुविधा नहीं दी गई है। कई बार बस्ती में बिजली-पानी की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिले है लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया। सरपंच राजेन्द्र रावल का कहना है कि पंचायत जल्द ही बस्ती में सुविधाओं के लिए प्रशासन व हलका विधायक से मांग कर विकास कार्य कराएं जाएंगे। एसईपीओ नरेश कुमार का कहना है कि जल्द ही जिला प्रशासन से मिल कर उनकी बस्ती में पंचायत से मिल कर समस्या हल करने का प्रयास करेगा।