फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अपराध नियंत्रण के लिए 44 स्थानों पर लगे नाके

Wed, 03 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जिला सचिवालय में पुलिसकर्मियों को निर्देश देते एसपी। प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। वर्तमान में जिले में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक 44 स्थानों पर नाकेबंदी कर संदिग्धों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही सिलिंग प्लान भी तैयार किया गया है। किसी भी संवेदनशील घटना की सूचना पर 10 मिनट में 68 स्थानों पर नाकेबंदी कर जिले की सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
मंगलवार को एसपी भूपेंद्र सिंह ने जिला सचिवालय में पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्राथमिक कार्य व कर्तव्य आमजन की सुरक्षा व अपराधों पर नियंत्रण रख कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखना है। अगर कोई भी संवेदनशील घटना जिले के किसी भी हिस्से में घटित होती है या होने की संभावना है तो सूचना मिलने पर कंट्रोल रूप से मैसेज जारी होते ही तुरंत सीलिंग प्लान के तहत बनाए सभी 68 स्थानों पर नाकाबंदी का जिले की सीमाओं को सील किया जाएगा। 10 से 15 मिनट के दौरान ही सभी नाके अलर्ट हो जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारी, क्राइम युनिट प्रभारी, चौकी इंजार्च, पीसीआर, राईडर, ईआरवी को निर्देश दिए गए है। साथ ही चेतावनी दी है कि लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें