फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन अभियान में चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डीजीपी के आदेशानुसार जिला पुलिस ने गत रात्रि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल चेकिंग नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 32 स्थानों पर स्थायी और अस्थायी रूप से नाकाबंदी करने के साथ ही 52 पेट्रोलिंग पार्टी और तीन पैदल गश्त पार्टी अभियान में विभिन्न स्थानों पर गश्त करती रही।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक हरियाणा पीके अग्रवाल के आदेशानुसार और एसपी शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गत रात्रि को दस बजे से सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पुलिस की 70 प्रतिशत फोर्स विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और चेकिंग करती रही। सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज और थाना-चौकी में तैनात फोर्स अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त, पैदल गश्त और नाकाबंदी के दौरान मौजूद रहे।
इस दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने 164 सार्वजनिक स्थानों को गहनता से चेक करने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर कुल 740 वाहनों को चेक किया। नियमों का पालन न करने वाले 11 वाहनों के चालान भी किए गए। वहीं, इस दौरान 12 अज्ञात लोगों के पर्चा अजनबी जारी किए गए। एसपी ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें