अंबाला छावनी के सदर बाजार में बहुउद्देशीय पार्किंग के गेट में फंसी कार। सोशल मीडिया
नारायणगढ़। अच्छी नस्ल की भैंस देने का झांसा देकर किसान जसबीर सिंह से 1 लाख 46 हजार 650 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने छोटी कोहड़ी निवासी किसान जसबीर सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जसबीर सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को यूट्यूब पर भैंसों की डायरी अरावली डायरी फार्म का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में अच्छी नस्ल की भैंस व ऑल इंडिया डिलीवरी का दावा किया गया था। दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने खुद को सही विक्रेता बताते हुए 1 लाख 60 हजार रुपये में सौदा तय किया व फ्री डिलीवरी का भरोसा दिया।
जसबीर के अनुसार ठगों ने भरोसे में लेने के लिए गाड़ी का फोटो और नंबर भेजा। पहले एडवांस के तौर पर 10 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद अगले दिन ठगों ने फोन कर कहा कि गाड़ी कैथल पहुंच गई है। यह बात कहकर उक्त रकम की धोखाधड़ी कर ली। संवाद