फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेकरी मशीन बेचने के नाम पर 7.79 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कप्तान नगर निवासी एक महिला से 7.79 लाख रुपये की ठगी कर ली। उसने नोयडा निवासी पति-पत्नी व उनके बेटे पर इसके आरोप लगाए हैं। आरोपियों ने बेकरी की मशीन बेचने के नाम पर ठगी की। महिला ने इसकी शिकायत सिटी पुलिस थाना में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कप्तान नगर निवासी रिचा ने बताया कि वह शहर में बेकरी की दुकानें चलाते हैं। उनको बेकरी के लिए कुछ मशीनें खरीदनी थी। इस संबंध में उसकी व उसके पति अरुण की मुलाकात नोयडा की अमरपाली सोसायटी निवासी सुरेंद्र के साथ हुई थी। सुरेंद्र उसकी पत्नी व उसके बेटे ध्रुव ने उनके पास मशीनों के फोटो व कोटेशन भेजी। उनकी मशीनों को खरीदने की डील फाइनल हो गई। उन्होंने छह जून 2023 को पंजाब एंड सिंध बैंक से दो लाख रुपये निकालकर उन्हें दिए। फिर उन्होंने 6.22 लाख रुपये का लोन लेकर इनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए। उसने तीनों को कुल 7.79 लाख रुपये दे दिए लेकिन इन्होंने इन्हें मशीन नहीं दी। जब इन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपियों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें