फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ओएलएक्स से घड़ी खरीदने के नाम पर व्यक्ति से 50 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ओएलएक्स पर घड़ी खरीदने पर एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने 30 हजार रुपये की ओर मांग की तो पीड़ित ने ठगी होने का आभास हुआ। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि उसने ओएलएक्स पर एक घड़ी देखी थी। उसने संपर्क किया तो सामने वाले ने अपना नाम विक्की बताया। उसने 50 हजार रुपये में घड़ी का सौदा तय किया। विक्की ने व्हाट्सएप पर अपना खाता नंबर भेजा। जिस पर उसने 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद विक्की ने कहा कि वह घड़ी कोरियर करवा दे, लेकिन विक्की ने कहा कि घड़ी के लिए 30 हजार रुपये ओर चुकाने होंगे। जिसके बाद उसे ठगी का आभास हुआ, उसने अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने देने से इंकार कर दिया। उसने जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किए थे, उसकी जानकारी निकलवाई तो वह इंडियन बैंक दिल्ली में है, जिसकी ब्रांच दिल्ली के हरि नगर में है। यह खाता 17 मार्च 2023 को ही खोला गया था। जिसमें स्थाई पता इटावा का लिखा हुआ था। आरोपी विक्की अब भी व्हाट्सएप पर बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें