फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्त संग 3.30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पानीपत। बबैल रोड निवासी एक युवक ने अपने दोस्त की अज्ञानता का फायदा उठाकर उसके साथ 3.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने दोस्त के मोबाइल से फाइनेंस कंपनी व चार एप से यह राशि लोन के रूप में ली। फिर इस राशि को अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित ने दोस्त के खिलाफ साइबर अपराध थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बबैल रोड स्थित शिव नगर निवासी किशन ने बताया कि वह मजदूर है। उसका दोस्त बबैल रोड निवासी सोनू उसके साथ रहता था। सोनू ने उसकी अनपढ़ता का फायदा उठाकर उसके मोबाइल पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड की। उसने उसके नाम पर बजाज फाइनेंस कंपनी से डेढ़ लाख रुपये का लोन ले लिया। इसके बाद उसने पुनावाला एप से 80 हजार, किश्त एप से से 50 हजार, मनी वीव एप से 20 हजार रुपये, क्रेडिट बी एप से 10 हजार रुपये का लोन उसके नाम से ले लिया। उसने उसके क्रेडिट कार्ड से भी उसके खाते से 20 हजार रुपये निकलवा लिए। जो लोन की राशि उसके खाते में आई थी। सोनू ने यह राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। सोनू ने दोस्ती कर उसके साथ 3.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें