फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जजों ने जांचे रिकार्ड, हवालात का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार ने शुक्रवार को शहर के चार थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के समय हवालात, मुंशी के कमरे और सीसीटीवी कैमरों के एंगल पर फोकस रखा। इसके साथ डीवीआर की स्टोरेज भी जानी। उनके निरीक्षण के दौरान पुलिस थाना में अलर्ट नजर आई। खासकर सीआईए और एंटी नारकोटिक्स सेल के चारों थानों में संतरी से लेकर प्रभारी तक चौकस हो गए। संबंधित डीएसपी और अन्य अधिकारी निरीक्षण की रिपोर्ट लेते रहे। जिला जज के एक दिन में चार थानों के निरीक्षण को लेकर न्यायिक के साथ पुलिस महकमे में भी चर्चा का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे थाना शहर पहुंचे। उन्होंने यहां रोजनामचा जांचा। इसके साथ मुंशी का कमरा और सीसीटीवी कैमरे की जांच की। वे यहां करीब 15 मिनट तक रुके। वे इसके बाद इसके साथ लगते तहसील कैंप थाने में पहुंचे। उन्होंने यहां भी व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने थाने में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से कई जानकारी ली। वे इसके बाद मॉडल टाउन थाना और पुराना औद्योगिक थाना में पहुंचे। यहां पर भी सीसीटीवी कैमरों का एंगल देखा। इस दौरान स्टोरेज भी जांची। मुंशी के कमरे में रोजनामचा देखा और हवालातियों के कमरे में जाकर देखा।

वर्जन :
जिला एवं सत्र न्यायाधीश के चार थानों के निरीक्षण की जानकारी मिली है। अभी तक निरीक्षण की रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। इसमें किसी प्रकार की कमी मिलती है तो दिशा निर्देशानुसार सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत सिंह शेखावत, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें