फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 13.80 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13.80 लाख ऐंठने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत जौंधन कलां निवासी ने एसआईटी पंचकूला और एसपी को दी है। जिस पर पुलिस ने एक कबूतरबाज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अनिल कुमार वासी जौंधन कलां ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत वर्ष अक्तूबर में वह रोहित वासी ब्राह्मण माजरा गांव के संपर्क में आया था। रोहित ने उसे बताया कि वह बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है। वह उसे भी ऑस्ट्रेलिया भिजवा सकता है। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाने के लिए उसकी कई लोगों से फोन पर बातचीत भी कराई।
आरोपी ने उससे ऑस्ट्रेलिया भिजवाने के लिए 23.50 लाख रुपये की मांग की और 2.60 लाख एडवांस देने को कहा गया। आरोपी पर विश्वास कर उसने गत वर्ष 17 नवंबर को 2.60 लाख रुपये नकद देने के बाद इसी वर्ष 21 अप्रैल को 11 लाख रुपये नकद दे दिए। आरोपी ने उसे एक शपथ पत्र लिखकर दिया और उससे दस्तावेज ले लिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपी उनके घर आया और उससे बीस हजार रुपये ये कहकर लेकर गया कि टिकट हो गई है। एक-दो दिन बाद में इसे दिल्ली ले जाएंगे और वहां से ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। आरोपी उसे जून में दिल्ली लेकर गया और उसे कुछ दस्तावेज दिखाए और कुछ परेशानी होने का बहाना कर कुछ दिन इंतजार करने की बात कही और बताया कि दोबारा से वीजा लगाना पड़ेगा।
पीड़ित ने कहा कि अब जब भी वे आरोपी से बात करते हैं तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें टाल देता। कुछ दिन पहले आरोपी से पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अनिल कुमार वासी जौंधन कलां की शिकायत पर रोहित वासी ब्राह्मण माजरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें