पानीपत। मुखीजा कॉलोनी के उमेश चंद्रपाल के साथ एक व्यक्ति ने 45 हजार की धाेखाधड़ी कर ली। उक्त व्यक्ति ने खुद को सेना में अधिकारी बताया था और बातों में उलझाकर उससे ओटीपी पूछ लिया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुखीजा कॉलोनी के उमेश चंद्रपाल ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उसके पास छह फरवरी को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को सेना में अधिकारी बताया और उनसे बात की।
उसने उसको अपनी बातों में बहलाकर ओटीपी पूछ लिया। उसके बैंक खाते से 45 हजार रुपये काट लिए। उसने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसने पैसे नहीं लौटाए। ब्यूरो