इंडस्ट्रियल एरिया में किराए पर रहने वाली एक महिला ने दो युवकों पर उसकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कारवाई की गुहार लगाई है। शिकायत में महिला ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया में किराए पर पिछले 20 वर्षों से रह रही है। रात को उसकी नाबालिग बेटी बाथरूम के लिए उठकर गेट के पास गई। वहां पहले से ही दो लड़के बाईक लेकर खड़े थे। उनमें से एक युवक जो पास ही किराए पर रहता है ने उसकी बेटी को जबरन बाइक पर बिठाकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।