फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: छठी से 12वीं कक्षा तक की परीक्षाओं का बदला शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा निदेशालय ने राजकीय विद्यालयों में छठी से 12वीं तक की ऑफलाइन अर्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए पहले से जारी शेडयूल में बदलाव किया है। अब परीक्षाएं 29 सितंबर से शुरू होकर 13 अक्तूबर तक चलेंगी। इसमें 9वीं, 10वीं व 11वीं कक्षा की कुछ विषयों की परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है, ताकि विद्यार्थी अच्छे से परीक्षा की तैयारी कर सकें और अच्छे अंक प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर सभी स्कूलों को अवगत करवाने तथा पाठ्यक्रम जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशालय की और से जारी शेड्यूल के अनुसार छठी से आठवीं और 11वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा 29 सितंबर से शुरू होंगी। वहीं नौवी, 10वीं की 30 सितंबर से परीक्षा शुरू होगी। छठी से 10वीं तक की परीक्षा दस अक्तूबर को और 11वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा 13 अक्तूबर को समाप्त होगी। जिला शिक्षा विभाग ने जिला के सभी स्कूलों को पाठ्यक्रम को पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पाठ्यक्रम के एक बार रिवीजन के निर्देश दिए है, ताकि परीक्षा में विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम रहे।
बॉक्स
- पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों की नहीं होगी परीक्षा
पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं होगी। पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए एफएलएन यानी फाउंडेशनल लिटरेसी न्यूमरेसी योजना चलाई गई है। इसके चलते उनके मूल्यांकन की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

बॉक्स
- यह रहेगा अर्धवार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल
कक्षा छठी : 29 सितंबर हिंदी, 30 सितंबर अंग्रेजी, तीन अक्तूबर को संस्कृत, चार को विज्ञान, छह को ड्राइंग, संगीत वाद्य यंत्र, गृह विज्ञान, सामाजिक, सात को साइंस, दस को गणित की परीक्षा होगी 1
कक्षा सातवीं : 29 सितंबर को अंग्रेजी, 30 सितंबर विज्ञान, तीन अक्तूबर को गणित, चार को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू छह को सामाजिक, सात को हिंदी, दस को ड्राइंग, संगीत वाद्य यंत्र, गृह विज्ञान व कृषि।
कक्षा आठवीं : 29 सितंबर को गणित, 30 सितंबर को हिंदी, तीन अक्तूबर को अंग्रेजी, चार को सामाजिक, छह को संस्कृत, सात को ड्राइंग, संगीत, गृह विज्ञान व कृषि, दस को विज्ञान
नौवीं कक्षा : 30 सितंबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, तीन अक्तूबर को गणित, चार को हिंदी, छह को विज्ञान, सात को सामाजिक विज्ञान, दस को अंग्रेजी।
10वीं कक्षा : 30 सितंबर की अंग्रेजी, तीन अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, चार को गणित, छह को हिंदी, सात को विज्ञान, दस को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी ।
11वीं कक्षा : 29 सितंबर को अंग्रेजी, 30 सितंबर को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, तीन अक्तूबर को गणित, जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, लोक रसायन विज्ञान, 11 को प्रशासन, चार को फाइन आर्ट, संगीत, मनोविज्ञान व कृषि, छह को समाज शास्त्र, बिजनेस स्टडी व रसायन विज्ञान, सात अक्टूबर को ओएसएस, उद्यमिता, दस को इतिहास, भौतिक विज्ञान, 11 को हिंदी, 12 को कंप्यूटर साइंस, भूगोल, 13 को एनएसक्यूएफ।
12वीं कक्षा : 29 सितंबर को गणित, जीव विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन, 30 सितंबर को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, तीन को इतिहास, भौतिक विज्ञान, चार को कंप्यूटर साइंस, भूगोल, छह को अंग्रेजी, सात को हिंदी, दस को समाजशास्त्र, व्यापार अध्ययन, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू ओएसएस, उद्यमिता, 12 को एनएसक्यूएफ 13 को फ इन आर्ट, संगीत, मनोविज्ञान व कृषि विषय की परीक्षा होगी।
वर्जन-
- शिक्षा निदेशालय ने राजकीय विद्यालयों में छठी से 12वीं तक की ऑफलाइन अर्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए पहले से जारी शेडयूल में बदलाव किया है। इसमें 9वीं, 10वीं व 11वीं कक्षा की कुछ विषयों की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है, ताकि विद्यार्थी अच्छे से परीक्षा की तैयारी कर सकें और अच्छे अंक प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें