फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतलौडा:भाकियू चढ़ूनी आज करेगी पानीपत-जींद रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। धान की फसल खरीद न होने के कारण जिले के किसान शनिवार को पानीपत जींद रोड जाम करने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार ने आढ़तियों पर नए नियम लागू कर दिए, जिसका वह विरोध कर रहे हैं। इस वजह से धान की फसल खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि सरकार जल्द खरीद को शुरू करवाएं नहीं तो पूरे हरियाणा के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जाएगा। भाकियू चढ़ूनी गुट के जिला प्रधान सुधीर जाखड़ ने बताया कि शनिवार को किसान जींद रोड को जाम करेंगे। मतलौडा के पास ज्यादा से ज्यादा किसानों को एकजुट करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में संदेश भेज दिए गए हैं। किसानों का कहना है कि यदि सुबह खरीद शुरू नहीं हुई तो सभी किसान मतलौडा पहुंचकर जींद रोड को जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें