फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो दिन बाद बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। मंगलवार को मौसम सुबह साफ रहा, दोपहर को बादल छाए और शाम को हवा की रफ्तार बढ़ी। मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन बाद शुक्रवार को बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले सप्ताह बारिश के बाद तापमान में कमी आई है जहां मार्च माह के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया था जो मंगलवार को 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार शाम को 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम में बदलाव से और हवा की रफ्तार बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
कारद निवासी सुनील ने बताया कि उन्होंने सरसों की कटाई शुरू कर दी है जबकि 15 दिन बाद गेहूं की कटाई भी शुरू हो जाएगी। इस दौरान बार-बार मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ रही है। बारिश होने या हवा की रफ्तार बढ़ने से सरसों की फली व गेहूं की बालियां झड़ सकती हैं। इससे उत्पादन कम होगा जिससे किसानों को हानि होगी। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को फिर से बारिश के आसार हैं। बारिश होने से तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सरसों की कटाई शुरू हो गई है जबकि 10 से 15 दिन बाद गेहूं की कटाई भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में बारिश होने से किसानों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें