फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज से चार दिन बूंदाबांदी के आसार, किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में बीते दो दिनों से बारिश न होने और अधिकतर मौसम साफ रहने से किसानों की चिंता कुछ हद तो कम हुई लेकिन मंगलवार से चार-पांच दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभाना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि अब ओर बारिश होने से धान की फसल को नुकसान होगा। उन्होंने नमी की वजह से धान में बीमारियां पनपने की भी संभावना जताई जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, तापमान के लिहाज से इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है। जहां इन दिनों आमजन उमस भरी गर्मी से परेशान रहते थे, वहीं बादल छाए रहने और बीच-बीच में होने वाली बारिश व रिमझिम फुहारों से आमजन शिमला, मनाली जैसे मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। सोमवार को भी दिनभर मौसम साफ रहा लेकिन ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार से पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे स्पष्ट है कि तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी जिससे लोगों को गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर तक जिले में बारिश या बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन





यह रहा पानीपत का तापमान

जिले में इन दिनों मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है। सोमवार को तापमान में कुछ बढ़ोतरी देखी गई। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 64 प्रतिशत तथा हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। आगामी 14 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है जिससे धान की फसल पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है।


वर्जन-

गर्मी के लिहाज से मौसम खुशनुमा बना हुआ है लेकिन आगामी दिनों बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश होने पर धान की फसल को नुकसान होगा। सब्जी की फसल पहले ही मौसम की मार झेल चुकी हैं। किसानों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन




- डॉ. राजबीर गर्ग, प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र, उझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें