फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे मेघा, प्रफुल्लित हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून के लंबे इंतजार के बाद दो दिन से झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से सबसे ज्यादा राहत किसानों को मिली है। वहीं आम लोगों को भी उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाओं से मौसम खुशगवार हुआ है। मंगलवार की तरह बुधवार को प्रदेश सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। सड़कों, गलियों और नालों में पानी भरने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन के दौरान जिले में करीब 65 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं, मौसम बदलने और मानसूनी बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की कमी आ चुकी है।
विज्ञापन

मानसून की बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों में संजीवनी का काम किया। इससे पहले खेतों में खड़ी फसलें बारिश न होने से मुरझा रही थी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को हुई बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
बारिश के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चार दिन पहले के मुकाबले बुधवार तक अधिकतम तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस की कमी आ चुकी है। बीते शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच चुका था, वहीं मंगलवार व बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 4 दिन तक लगभग हर रोज मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मानसून की सक्रियता से मौसम में काफी बदलाव आया है। सोमवार रात से मानसून सक्रिय होने के बाद क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार की तरह बुधवार को भी बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। आगामी 4 दिन तक लगभग हर रोज मध्यम से तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

-डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें