फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा छंटा अब पाले ने सताया

Wed, 25 Dec 2013 11:50 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में कोहरा छंटने के बाद जहां यात्रा करना सुविधाजनक हो गया है, वहीं इसके साथ ही सर्दी ने सताना शुरू कर दिया है। दिनभर हाड़ कंपाने वाली शीत लहर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह धूप निकलने के साथ ही मौसम खिलखिला गया। सर्दी से परेशान लोगों ने धूप में बैठकर राहत महसूस की। लेकिन सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को खूब सताया। बुधवार का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम में नमी सुबह 88 प्रतिशत और शाम के समय 68 रही।
हवा की गति 3.4 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वायु दबाव सुबह 7.6 एमएम और दोपहर बाद 8.6 एमएम रहा। आने वाले कई दिन तक शीत लहर जारी रहेगी। मौसम विशेषज्ञाें की माने तो पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में ठंड का कहर रहेगा।
विज्ञापन


शीत लहरें और भी ज्यादा प्रभावित कर सकती है। इनके प्रकोप से बचने के लिए लोगाें को गर्म कपड़े पहनना जरूरी होंगे। शीत लहरों को प्रकोप विशेष रूप से रात के समय ज्यादा रहेगा। रात का सफर करने और किसी कारणवश घर से बाहर रहने वाले लोगों को विशेष हिदायत बरतनी होगी।
विज्ञापन


शीत लहरों के साथ-साथ दिनों दिन पाला पड़ने की प्रक्रिया भी बढ़ती चली जाएगी। पाला पड़ने से बीमार लोगों को भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें