फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध खरीद रही महिला हेड क्लर्क के गले से 86 हजार की चेन स्नेचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 12 चौकी पुलिस से महज 50 मीटर दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने मार्केट बोर्ड की हेड क्लर्क के गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन स्नैच की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने आरोपियों को पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुदेश शर्मा निवासी मार्केट बोर्ड कॉलोनी ने बताया कि वह मार्केट बोर्ड कार्यालय पानीपत में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पड़ोसन मंजू वर्मा के साथ रोजाना सुबह छह बजे सैर करने जाती है। बुधवार सुबह भी सैर करने निकली थी। रास्ते में लौटते समय सुबह सात बजे सेक्टर 11 स्थित पाहवा किरयाणा स्टोर से दूध खरीदने के लिए रुकी। जिसके पांच मिनट बाद बाइक पर सवार होकर जीटी रोड की तरफ से दो युवक आए। युवकों ने बाइक धीमी की, सोचा कि वह स्टोर से कोई सामान खरीदेंगे, लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने उसके गले से चेन पर झपटा मारा और तोड़कर फरार हो गए। चेन की कीमत करीब 86 हजार रुपये थी।
वर्जन
सूचना मिलते ही महज पांच से 10 मिनट के बीच चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे, महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, आसपास के सीसीटीवी फ़ुटैज खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनित, चौकी इंचार्ज, सेक्टर 11-12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें