फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज 29 केंद्रों पर होगी सीईटी, वीडियोग्राफी भी की जाएगी

Sat, 26 Jul 2025 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में सीईटी के लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन ने आठ क्लस्टर बनाए हैं। यहां पर बसों की व्यवस्था की है। वहीं प्रशासन व पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए रूट प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

शहर के साथ आउटर की सड़कों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रखा जाएगा। वहीं शहर में खासकर जीटी रोड स्थित परीक्षा केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग के लिए एलिवेटेड हाईवे के नीचे व्यवस्था की है। वहीं अन्य केंद्रों के नजदीक भी पार्किंग की व्यवस्था की है। वहीं पानीपत से सोनीपत अभ्यर्थियों को ले जाने के लिए 176 बसें लगाई हैं। इन सबके चलते रोडवेज अधिकारियों ने अधिकतर रूटों को बंद कर दिया है। इन बसों को हटाकर सीईटी में लगाया है। जानकारी के अनुसार 26 और 27 जुलाई को दोनों सत्रों में होने वाली सीईटी के लिए कुछ अभ्यर्थी शुक्रवार को ही पानीपत पहुंच गए। इन्होंने अपने केंद्रों को पता लगाने के साथ ठहरने की भी व्यवस्था कर ली है। इसके लिए रेलवे स्टेशन के आसपास के होटल में कमरों की मांग रही। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सीईटी में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज में सफर नि:शुल्क होगा। सेक्टर-13-17 में क्लस्टर आठ क्लस्टर बनाए हैं। अभ्यर्थियों को यहां से बसों के द्वारा केंद्र पर लाया और ले जाया जाएगा।
बसों व थ्री व्हीलर की भी व्यवस्था रहेगी : जींद जिले से आने वाले अभ्यर्थी मतलौडा से होते हुए पानीपत के सेक्टर 13-17 में पहुंचेंगे। जहां से उन्हें बसों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक ले जाया जाएगा। वहीं गोहाना रोड की तरफ से आने वाले अभ्यर्थी सिवाह बाईपास और एलिवेटेड हाईवे से होकर सेक्टर-13-17 पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए बसों के आठ क्लस्टर बनाए गए हैं। जिनके तहत करीब 12 हजार अभ्यर्थी पहुंचेंगे और करीब ती हजार अभ्यर्थी दूसरे राज्यों से आएंगे। रोडवेज ने बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर बस, थ्री व्हीलर व अन्य वाहनों की व्यवस्था की है। पानीपत से सोनीपत जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 176 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 11 क्लस्टर बनाए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें