पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। कुटानी रोड पावर हाउस के पास से सीआईए-3 ने एक आरोपी को अवैध देसी पिस्तौल और दो कारतूस के पास काबू किया है। पूछताछ में आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। आरोपी पर जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार रखने समेत कई मामले पानीपत, सोनीपत और दिल्ली में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी आठ मामलों में बेल जंपर और एक मामले में पीओ घोषित था। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव अटावला निवासी सचिन उर्फ चीना के रूप में हुई। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस दिल्ली में एक दोस्त से पांच हजार रुपये में खरीदकर लाने का खुलासा किया था। दो मुकदमों में अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ था। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए हिमाचल व दिल्ली में विभिन्न ठिकानों पर छिपकर रह रहा था। आरोपी करीब दो वर्ष पहले पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था।
आरोपी पर दर्ज हैं ये मामले
1. मारपीट करने व धमकी देने का एक रिपोर्ट वर्ष 2020 में थाना इसराना में दर्ज है।
2. मारपीट व धमकी देने के 4 मुकदमें थाना मतलौडा में वर्ष 2014 से 2018 के बीच दर्ज हैं।
3. मारपीट करने व धमकी देने का एक मुकदमा वर्ष 2018 में थाना समालखा में दर्ज है।
4. अवैध हथियार रखने का एक मुकदमा वर्ष 2020 में थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में दर्ज है।
5. धमकी देने का एक मुकदमा वर्ष 2018 में सोनीपत के थाना सदर में दर्ज है।
6. अवैध हथियार रखने का एक मुकदमा वर्ष 2019 में सोनीपत के थाना सदर में दर्ज है।
7. अवैध हथियार व जानलेवा हमला करने का एक मुकदमा वर्ष 2021 में दिल्ली के जीटीबी नगर थाना में दर्ज है।