फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैक्टर की छतरी से 10 लाख रुपये की नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चुनाव को लेकर पुलिस की टीमें अलर्ट पर है। चुनाव में शहर में शराब का बड़े स्तर पर खेल चल रहा है। इसको लेकर आबकारी एवं कराधान व पुलिस टीमें जिले में सिविल ड्रेस में गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने खोजकीपुर गांव के पास यमुना पुल पर एक ट्रैक्टर की छतरी से 10 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। ट्रैक्टर चालक उत्तर प्रदेश की ओर से आया था। 500-500 के नोटों की 20 गड्डी बनाकर ट्रैक्टर की छतरी में रखे थे। ट्रैक्टर पर सवार युवक समालखा के रहने वाले थे। पुलिस 64 वाहनों से एक करोड़ 80 लाख रुपये से ज्यादा नकदी बरामद कर चुकी है। जिला पुलिस की विभिन्न टीमें जिले व प्रदेश से लगती सीमाओं पर नाकाबंदी कर जांच में लगी हुई हैं। एसपी लोकेंद्र सिंह ने सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए हैं। मुखबिरों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें