फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंथली न देने पर मारपीट कर छीनी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन से ऑटो चलाने पर मंथली मांगने का मामला सामने आया है। एक ऑटो चालक ने ऑटो यूनियन के प्रधान पर दो हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है और न देने पर उसके साथ मारपीट पैसे छीनने और चांदी का कड़ा छीनने का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने खुद को राहुल कश्यप गैंग से होना बताया।
विज्ञापन

सचिन कुमार निवासी गांधी काॅलोनी ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह ऑटो चलाता और 28 दिसंबर को रेलवे स्टेशन पर आया था। उसने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन के प्रधान करण उससे ऑटो चलाने के हर महीने दो हजार रुपये की मांग की। उसने पैसे देने से मना कर दिया।
उसने आरोप लगाया कि इस बात को लेकर करण, अर्जुन, साहिल, आकाश व अन्य लड़कों ने उसके साथ मारपीट कर दी। राहगीरों ने उसको छुड़वा दिया। वह ई-रिक्श में सवार होकर इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने जा रहा था।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने रास्ते में ई-रिक्शा रुकवाकर उसके साथ फिर से मारपीट की। उसका मोबाइल तोड़ दिया और मोबाइल के कवर में रखे 3560 रुपये निकाल ले गए। इसके साथ चांदी का कड़ा भी हाथ से निकाल लिया। उसने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने खुद को राहुल कश्यप गैंग से बताया और मंथली न देने पर जान से मारने की धमकी दी। राहगीरों ने उसको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।

कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें