समालखा। पुरानी गुड़ मंडी में चोरों ने एक मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से करीब 10 हजार की नकदी चोरी कर ली। इसके साथ ही माता की पीतल की मूर्ति, ठाकुर जी की पीतल की मूर्तियां, बर्तन और सिक्के आदि भी चुरा लिए। पंडित जगदेव प्रसाद ने बताया कि वह मंदिर के ऊपर बने कमरे में रहते हैं। सुबह करीब पांच बजे देखा तो मंदिर का ताला टूटा पड़ा था। सामान बिखरा था। मंदिर से चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई। अब चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।