फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किराना की दुकान से नकदी और दान पात्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नारायणा फाटक व वैश्य स्कूल के पास स्थित अंकित किराना स्टोर में सोमवार को देर रात चोर ताला तोड़कर नकदी व दान पात्र चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिली, जब दुकान मालिक रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दुकानदार अंकित ने बताया कि उसका मकान दुकान के ऊपर ही है, जहां वह परिवार के साथ रहता है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर ऊपर अपने घर चला गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात लगभग 12 बजे के करीब दुकान पर चोर पहुंचे और शटर के ताले तोड़ दिए। करीब 12:30 बजे वे दुकान के भीतर घुसे और गल्ला उठा ले गए, इसके बाद रात एक बजे के आसपास वे वापस आए और गोशाला के लिए रखे दान पात्र को भी साथ ले गए। अंकित के मुताबिक, गल्ले में करीब छह हजार रुपये नकद व दान पात्र में लगभग एक हजार रुपये थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह दुकान खोलने आया तो टूटा ताला और बिखरा सामान देख चोरी का पता चला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार ने चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी है। थाना प्रभारी गुलशन का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें