पानीपत। सेक्टर 13-17 स्थित केक एंड बेक दुकान से चोर 45 हजार रुपये और इंपोर्टेड चॉकलेट चोरी कर ले गए। चाेरों ने बिल्डिंग मालिक के ऑफिस से एलईडी व डीवीआर भी चोरी कर ली। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब दुकानदार सुबह दुकान पर पहुंचा। उसने चोरी की शिकायत सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मौका देखकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। करनाल के सेक्टर-8 निवासी संचित ने बताया कि उसकी सेक्टर 13-17 में जर्मन केक एंड बेक नाम से बेकरी की दुकान है। दुकान में 40 से 45 हजार रुपये नकदी रखी थी। इसके अलावा इंपोर्टेड चॉकलेट भी थीं। वह मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार को लौटा तो दुकान का ताला टूटा था। अंदर से 45 हजार रुपये नकदी और चॉकलेट चोरी हो गई थीं। बिल्डिंग मालिक से इस संबंध में बातचीत की तो पता चला कि चोर उनके ऑफिस से भी एलईडी और डीवीआर चोरी कर ले गए हैं।