संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बारिश का मौसम शुरू होते ही सांप से काटने से मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगे हैं। वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में तीन मामले सांप से काटने से पहुंचे। जिसमें एक सनौली खुर्द से, दूसरा छाजपुर खुर्द से और तीसरा बबैल गांव से है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल में सांप से काटने के मामले बढ़ने लगे हैं। वीरवार को एक दिन में तीन मामले ऐसे ही अस्पताल में पहुंचे। सनौली खुर्द से 54 वर्षीय बलराम, छाजपुर खुर्द से 27 वर्षीय रजनीश गिरी और बबैल गांव से 45 वर्षीय कृष्ण को सांप ने काट लिया था जो इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। तीनों को इलाज अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। इस संबंध में इमरजेंसी वार्ड प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर का कहना है कि तीनों मरीजों का इलाज एमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। अब तीनों मरीज पहले से बेहतर स्थिति में हैं। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।